घर में 14 घंटे में 16 जहरीले सांप निकले, परिवार रातभर जागता रहा – सपेरे ने नागिन को जिंदा पकड़ा
ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक घर में एक के बाद एक चौदह सांप निकले। पंद्रह सांपों को मार दिया गया, एक सांप को सपेरे ने जिंदा पकड़ लिया। सपेरा ने बताया कि पकड़ा गया सांप छोटी नागिन है।
कोतवाली महरौनी के ग्राम पडवां निवासी जगदीश कुशवाहा खेत पर बने मकान में अपने परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार की शाम को उसके घर में एक सांप निकला, जिसे मार दिया गया। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे तक एक के बाद एक 15 सांप निकले। जिससे परिजन दहशत में आ गए।
सांपों की दहशत का आलम यह था कि पूरा परिवार रात भर सो नहीं पाया और जागकर रात गुजारी। बुधवार की सुबह घर वाले सामान्य हो पाते कि एक और सांप निकल आया। इस पर परिजनों ने सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त सांप को पकड़ा।
सपेरे ने बताया कि पकड़ा गया सांप नागिन है, जोकि काफी जहरीली होती है। पकड़े गए सांप को सपेरे ने गांव से बाहर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। घर में चौदह घंटे में सोलह निकलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाए हो रही हैं।



हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा