एक्स की सीईओ ने इस्तीफा दिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने दो साल काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। लिंडा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। लिंडा ने लिखा कि वे अब ग्रोक चैटबॉट बनाने वाली मस्क की एआई कंपनी एक्स-एआई के साथ काम करेंगी। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे एक्स-एआई में किस पद पर काम करेंगी। 5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने कंपनी (एक्स) के सीईओ के तौर पर जॉइन किया था। लिंडा से पहले मस्क खुद ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लिंडा सीईओ बनने के बाद प्लेटफॉर्म में कम्युनिटी नोट्स जैसे फीचर्स लेकर आईं और यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर कई बदलाव किए।



दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई