पत्नी से परेशान व्यक्ति ने लगाई खुद पर आग, पड़ोसियों ने बचाने की की थी कोशिश
मलिहाबाद। रहीमाबाद के रामनगर गांव में पत्नी से परेशान होकर 52 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह कर लिया। व्यक्ति को जलता देख पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रामनगर गांव में 52 वर्षीय रतिराम अपनी पत्नी माधुरी और 15 वर्षीय बेटे के साथ रहकर मजदूरी करते थे। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इस वजह से रतिराम काफी तनाव में रहते थे। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी माधुरी घर से बिना बताए कहीं चली गई।
रतिराम ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। तीन दिन तक पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो शनिवार की सुबह करीब छह बजे उन्होंने घर में रखा तारपीन का तेल अपने ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली।
कुछ ही क्षणों में वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। इस बीच वह शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर भागे। एक पड़ोसी ने उन्हें जलते देखा तो कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घटना में रतिराम का शरीर करीब 70 प्रतिशत तक जल गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, देर शाम तक परिवार ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।
दहशत में 15 वर्षीय बेटा शिवा
यह पूरी घटना रतिराम के 15 वर्षीय बेटे शिवा की आंखो के सामने हुई। घटना के बाद से शिवा दहशत में है। हादसे के बाद से वह बदहवास है।



श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद