RCB vs PBKS: गावस्कर की नजर में कौन बनेगा IPL 2025 का विजेता? इस टीम को बताया चैंपियन
Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने IPL 2025 के विनर को लेकर भविष्यवाणी की है. गावस्कर ने उस टीम के बारे में बात की है जो इस बार IPL का खिताब जीत सकती है. पूर्व कप्तान ने एक रिपोर्ट के साथ बात करते हुए IPL को लेकर भविष्यवाणी की है. गावस्कर ने माना है कि इस बार IPL का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीतेगी. बता दें कि RCB चौथी बार IPL के फाइनल में पहुंची है. फाइनल में RCB का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होना है. दोनों टीमें एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीत पाई है.
RCB को लेकर गावस्कर ने कहा, "रॉयल चैलेंजर्स ने पिछले आठ मैचों में जिस तरह से क्रिकेट खेला है, उसके कारण उन्होंने जीत हासिल की है, आप जानते हैं कि उन्होंने शानदार खेल दिखाया है और आसानी से मैच जीता है और इससे उन्हें बहुत आत्मविश्वास मिला है, मुझे लगता है कि उनके पास एक ऑल राउंड टीम हैं. इसलिए मेरे लिए वे ही पसंदीदा हैं, शायद बहुत ज़्यादा नहीं, लेकिन निश्चित रूप से मुझे लगता है कि वे पसंदीदा हैं और खिताब जीतने की दावेदार हैं.
बता दें कि चौथी बार RCB टीम फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी लेकिन अबतक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई थी. वहीं, 2014 के बाद दूसरी बार पंजाब किंग्स फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी. अब ये देखना है कि दोनों में से किस टीम को फायदा मिलता है और खिताब जीतने में सफल रहती है.



शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई