नवरात्र व्रत में ट्राई करें साबूदाना चिवड़ा, पांच मिनट में तैयार होने वाली आसान रेसिपी
नवरात्री के समय कई लोग 9 दिन उपवास रखते हैं और उनके लिए रोज़-रोज़ एक ही जैसा खाना बोरिंग हो जाता है। साबूदाना की वैसे तो बहुत सी रेसिपी बनती हैं, लेकिन अगर आप अपने लिए कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो साबूदाना चिवड़ा ट्राई करें। ये बनाने में आसान है और साथ ही झटपट तैयार भी हो जाती है। तो बस इस आसान सी रेसिपी को ट्राई करें क्योंकि ये रेसिपी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें कैलोरी उसी हिसाब से ज्यादा होगी जिस हिसाब से आप सामान इस्तेमाल करेंगे। यानी ये हेल्दी बनने के साथ-साथ पेट भरने के लिए हेवी स्नैक भी हो सकता है।
सामग्री :
- 1 कप साबूदाना
- 2 टेबलस्पून मूंगफली
- 1 टेबलस्पून काजू (कटा हुआ)
- 1 टेबलस्पून किशमिश
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 8-10 करी पत्ते
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 टेबलस्पून देसी घी या तेल
विधि :
- सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर छान लें और 2-3 घंटे के लिए सूखने दें ताकि वह कुरकुरा बने।
- अब इसके बाद एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें, फिर उसमें मूंगफली और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- अब इसमें हरी मिर्च, करी पत्ते और जीरा डालकर भूनें।
- इसके बाद, सूखा हुआ साबूदाना डालें और धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंक लें।
- अब इसमें सेंधा नमक, चीनी, काली मिर्च पाउडर और किशमिश डालकर अच्छे से मिला लें।
- अंत में, कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और हल्का सा भून लें।
- आपका साबूदाना चिवड़ा तैयार है। इसे ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
- यह उपवास में खाने के लिए हल्का और कुरकुरा नाश्ता है।



प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा