WPL 2025: मुंबई और गुजरात की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव
WPL 2025, MI vs GG: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के अंतिम लीग मैच में 11 मार्च को मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराया। हालांकि इस जीत के बावजूद RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो सका। वहीं, इस RCB से हारने के साथ ही मुंबई इंडियंस की सीधे फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी टूट गई। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे 15 मार्च को होने वाले खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब मुंबई और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मुंबई भी 10 अंकों पर रही। लेकिन बेहतर नेट रन रेट (0.396) के कारण दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई। मुंबई का नेट रन रेट 0.192 रहा। अपने आखिरी मैच में जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने पांच टीमों की पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच गुरुवार, 13 मार्च को खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच किस समय शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
मैच टीवी पर लाइव किस चैनल पर आएगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी, जिन्तिमनी कलिता, सैका इशाक, कीर्तन बालाकृष्णन, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईटन।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, फोबे लीचफील्ड, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, लौरा वोल्वार्ड्ट, डेनिएल गिब्सन, सिमरन शेख, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, प्रकाशिका नाइक, सयाली सतघरे।



एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर