मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में बनने वाले शिव पंचायतन मंदिर के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मान्धाता पर्वत पर स्थापित आचार्य शंकराचार्य की 108 फ़ीट ऊँची बहुधातु की प्रतिमा के दर्शन करने एकात्म धाम पहुँचे। आगमन पर बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने एकात्म धाम ओंकारेश्वर में बनने वाले शिव पंचायतन मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकात्म धाम के चरणबद्ध विकास पर आधारित प्रेजेंटेशन भी देखा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महापौर अमृता यादव, संभागायुक्त दीपक सिंह, आईजी अनुराग कुमार, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।



CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे