दिल्ली जीतने के बाद बीजेपी ने पूर्वांचलियों को दिया रिटर्न गिफ्ट, पंकज को बनाया मंत्री
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त पूर्वांचलियों का मु्द्दा काफी उठा था। अब दिल्ली जीत मिलने पर पार्टी ने पूर्वांचलियों को रिटर्न गिफ्ट दिया है। विकासपुरी सीट से जीते पंकज कुमार सिंह रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे। पंकज कुमार के पास बिहार के बोधगया की मगध यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री है। पंकज लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे दिल्ली नगर निगम में भी कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे स्वर्गीय राजा मोहन सिंह के बेटे हैं जो एमसीडी के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी पेशे से डेंटिस्ट हैं। उनकी दो बेटियां हैं।
पंकज पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी पूर्वांचली वोट बैंक को साधना चाहती है। विधायक बनने से पहले वे निगम पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव को हराया। उनके खिलाफ मैदान में कांग्रेस से एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी थे। 48 साल के पंकज सिंह के पास 4.94 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक पंकज के पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी के पास मारुति कार है। वे डेंटिस्ट होने के साथ ही समाज सेवक भी हैं। पंकज के पास 15 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 1,20,000 है। कई बड़े चेहरे मंत्री बनाए गए हैं। इसमें नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, जनकपुरी से आशीष सूद, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, करावल नगर से कपिल मिश्रा, बवाना से रविंद्र इंद्रराज और विकासपुरी सीट से पंकज सिंह शामिल हैं।



श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद