महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, नेपाल के तीन लोगों की मौत, सात घायल
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महाकुंभ से नेपाल लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियों कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ये सभी लोग नेपाल के कंचनपुर जा रहे थे तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात क़रीब 12 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुआ। स्कॉर्पियो में सवाल सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। तभी बांसगांव थानाक्षेत्र में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद लोग जान बचाने के लिए चीख पुकार करने लगे। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय लोगं की मदद से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। ये सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और स्नान के बाद कंचनपुर जा रहे थे। मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेश सहित 7 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं सभी शवों का पंजीकरण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज
Mumbai Indians ने Lucknow Super Giants को हराया, लेकिन अंक तालिका में नहीं मिला बड़ा फायदा
छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 3 देशों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप