बेस्ट प्राइज में पति के साथ शॉपिंग करने आई पत्नि की पिकअप वाहन की टक्कर से मौत
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
भोपाल। शहर के मिसरोद इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक से जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल पत्नि की मौत हो गई। जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने पति की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार बंगरसिया में रहने वाली संजू किरार पति उमेद किरार (42) घरेलू महिला थी। उसका पति उमेद किरार निजी बैक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। बीते दिन संजू अपने पति और बेटी के साथ मिसरोद इलाके में स्थित ब्रेस्ट प्राइज में शॉपिंग करने आई थी। शाम करीब पॉच बजे वापस लौटते समय उनकी बाइक को पिकअप वाहन नंबर आरजे -17-जीबी-2202 के चालक ने टक्कर मारते हुए भाग गया। टक्कर लगने से उमेद बच्चों के साथ सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पत्नि संजू सड़क पर गिरी और गिरते ही बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रुप से घायल संजू किरार सहित पति को इलाज के लिये जेपी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही संजू किरार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसकी बेटी और पति को मामूली चोटें आई है। थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। टक्कर मारने वाला वाहन राजस्थान आरटीओ में रजिस्टर्ड है।



ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी