मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर में मौत और घायल, जौनपुर में हाहाकार
बक्शा: थाना क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर हाइवे पर चकमिर्जापुर गांव के पास काशी से अयोध्या धाम जा रही मिनी बस सामने से जा रही ट्रेलर के पीछे से जा भिड़ी, जिससे मौके पर बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस श्रद्धालु घायल हो गए।बस में सवार सभी श्रद्धालु फिरोजपुर पंजाब के निवासी है। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष प्रदीप सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंचे लाइन बाजार इंस्पेक्टर ने भी फंसे घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल भेज जेसीबी बुलाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया।थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि करीब 24 सीटर वाली मिनी बस से श्रद्धालु वाराणसी से अयोध्या धाम दर्शन को जा रहे थे। घटनास्थल के पास बस का चालक पहुंचा ही था, तभी सामने से जा रही ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से जा टकराई।
माैके पर मची चीख-पुकार
टक्कर इतना भीषण था कि करीब चालक बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना में जब तक पुलिस पहुच घायलों को बस से नीचे उतारती चालक तर्कशील व बस में सवार मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर में मौत हो चुकी थी।



सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर