अयोध्या: बाहरी डाल रहे वोट, फर्जी मतदान कराने का आरोप; सपा
अयोध्या: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तस्वीर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि मिल्कीपुर उपचुनाव में पुलिस अधिकारी मतदाताओं के पहचान पत्र चेक कर उन्हें डराने का प्रयास कर रहे हैं।
विपक्ष हताश और निराश है: राजभर
मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर का कहना है, "मिल्कीपुर उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में है, विपक्ष हताश और निराश है। अगर रोने से उन्हें वोट मिल सकते हैं तो समाजवादी पार्टी के लोग लखनऊ और दिल्ली से रोना शुरू कर दें।
'प्रशासन के संरक्षण में बाहरी मतदाता डाल रहे हैं वोट'
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बूथ संख्या 243 पर फर्जी मतदान हो रहा है। सपा का आरोप है कि प्रशासन के संरक्षण में बाहरी मतदाता वोट डाल रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
सपा ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 4, 5, 69, 93, 100, 139 और 176 पर प्रशासन और भाजपा नेताओं द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।



भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’