छत्तीसगढ़ में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक, सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड लगभग गायब हो गई है, लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इन इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
उसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इन दिनों अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में ठंड लगभग गायब हो गई है। लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। इन जिलों की तुलना में यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।
हालांकि शेष जिलों में पारा चढ़ेगा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 33.4 डिग्री रहा। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन