सांसद श्री उइके की मांग पर जिले की 5 महत्वपूर्ण सड़के हुई स्वीकृत

52 करोड़ 60 लाख की राशि से होगा सड़को का निर्माण - कायाकल्प

बैतूल/- मध्यप्रदेश में आगामी कुछ दिवस के भीतर ही आचार संहिता लग सकती है,
चुनावी वर्ष होने के साथ सरकार विभिन्न घोषणाएं कर विकास की परियोजनाएं भी स्वीकृत कर रही है।
बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दुर्गादास उइके के पत्राचार तथा विभागीय कार्यवाही के साथ ही मुख्यमंत्री जी से बार बार भेंट कर उन्होंने क्षेत्र में लंबित विभिन्न सड़को की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया था।

आज मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बैतूल जिले को 52 करोड़ 60 लाख से अधिक राशि की 5 सड़को की स्वीकृति प्रदान की गई।

सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रमशः चिचोली भीमपुर मार्ग के 18.60 किलोमीटर का चौड़ीकरण कार्य जिसकी लागत राशि 35 करोड़ 21 लाख है,

भौरा सातलदेही चोपना का 13 किलोमीटर मार्ग जिसकी लागत राशि 10 करोड़ 40 लाख है,

सातनेर देहगुड़ मांडवी के 3.46 किलोमीटर मार्ग जिसकी लागत राशि 3 करोड़ 98 लाख है,

साई खेड़ा बिसनुर मार्ग का शेष कार्य (बिसनूर से गरवा तक) जिसकी लागत राशि 1 करोड़ 50 लाख है,
तथा 
मुलताई बायपास मार्ग (परमंडल से कामथ 1 किलोमीटर जिसकी लागत राशि 1 करोड़ 50 लाख है के कार्य स्वीकृत किए गए।

श्री उइके ने चर्चा के दौरान बताया की इन सड़को के निर्माण तथा कायाकल्प के लिए वह नित निरंतर विभाग तथा मंत्रालय में पत्राचार कर रहे थे।
इन विभिन्न सड़को की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर सांसद श्री उइके द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार माना गया।