तेज रफ्तार बाईक सवार पुलिया में गिरे - देखे वीडियो
![](ws/dailynewsmpcgcom/news/202203/CollageMaker_20220329_094426927.jpg)
बैतूल।बैतूल जिले में बीती रात एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए दोनो घायलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सुबह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना गढ़ा जुनावानी मार्ग की बताई जा रही है
108 एम्बुलेंस के कर्मचारी योगेश पवार ने बतलाया की परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात जुनावानी ग्राम निवासी गेंदराव उइके पिता फुलेसिंग राजकुमार पिता मगरिया दहीकर के साथ बोदी ग्राम से जुनावानी ग्राम की ओर आ रहे थे तभी रास्ते मे तेज रफ्तार होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 8 से 10 फिट गहरी पुलिया में जा गिरी जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए घायलो पर किसी की नजर नही पड़ने के कारण दोनो रात भर उसी अवस्था मे पुलिया के नीचे पड़े रहे दुर्घटना का पता उस समय चला जब एक ग्रामीण सुबह शौच के लिए वहां से गुजर रहा था तब उसकी नजर बाइक सहित घायल अवस्था मे पड़े इन दोनो लोगो पर पड़ी ग्रामीण ने तत्काल घटना की सूचना घायलो के परिजन और 108 एम्बुलेंस नंबर पर की जिसके बाद मौके पर पहुचे 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने परिजन व ग्रामीणों की मदद से दोनो घायलो को एम्बुलेंस में लाया और जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है जहां फिलहाल दोनो घायलो का उपचार चल रहा है।