भडूस, महदगांव सरपंच भाजपा पार्टी में हुए शामिल
बैतूल। जिला मुख्यालय की समीपस्थ ग्राम पंचायत भडूस और महदगांव के सरपंच भाजपा पार्टी में शामिल हुए। सोमवार को भाजपा कार्यालय विजय भवन में महदगांव के सरपंच नंदू उइके भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के समक्ष भाजपा पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, मधु पाटनकर,देवीदास खाडे, महेश पाठा, श्यामसिंह राजपुत, कृष्णा पाठा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौरतलब है कि शनिवार को भडूस ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता उइके भी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के समक्ष भाजपा में शामिल हुई थी। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल उपस्थित थे।